Azaad Bharat
Breaking
🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम व्यापार अकाउंट में आ गया एरियर का पैसा? आईटीआर भरने में रखें ये ध्यान वर्ना...
अकाउंट में आ गया एरियर का पैसा? आईटीआर भरने में रखें ये ध्यान वर्ना होगा नुकसान
व्यापार

अकाउंट में आ गया एरियर का पैसा? आईटीआर भरने में रखें ये ध्यान वर्ना होगा नुकसान

Azaad Bharat Desk 03 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

साल 2023 आधा बीत चुका है और अब तक देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी सैलरी का लाभ मिल चुका है. केंद्र सरकार समेत कई राज्यों की सरकारें 2023 में महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं. ऐसे में केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारों के करोड़ों कर्मचारियों को बढ़ी सैलरी का लाभ मिल रहा है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

इस उदाहरण से समझें गणित
जिन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ने से बढ़ी सैलरी का लाभ मिल रहा है, उन्हें एरियर का भी फायदा हुआ है. उदाहरण के लिए, जैसे केंद्र सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान मार्च 2023 में किया, लेकिन बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से ही लागू हो गया. ऐसे में पहले के महीनों के बदले में कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया गया. यही स्थिति उन सभी राज्यों के कर्मचारियों के साथ है, जहां-जहां डीए में बढ़ोतरी की गई है.

एरियर के साथ बढ़ गया ये काम
अब एरियर का पैसा आने से सभी प्रभावित कर्मचारियों को फायदा तो हुआ है, लेकिन इसके साथ-साथ थोड़ा काम भी बढ़ गया है. काम भी ऐसा कि जिसे समय रहते नहीं निपटाया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस काम को पूरा करने के लिए अब बहुत ज्यादा समय भी नहीं बचा है. जुलाई महीना ऑलरेडी शुरू हो चुका है और सभी लाभार्थी कर्मचारियों के पास इस जरूरी काम के लिए बस इस महीने के अंत तक का ही समय है.

इस तारीख को अच्छे से कर लें याद
दरअसल हम बात कर रहे हैं इनकम टैक्स रिटर्न की. इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है और इसे बढ़ाए जाने की गुंजाइश न के बराबर है. जिन कर्मचारियों को एरियर का भुगतान मिल गया है, उन्हें टैक्स से मिलने वाले फायदे के लिए टैक्स रिलीफ क्लेम करना होगा. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 89 के तहत सरकारी कर्मचारियों को एरियर के भुगतान पर टैक्स रिलीफ क्लेम करने की सुविधा मिलती है.

आईटीआर से पहले करना है ये काम
हालांकि यह सुविधा अपने आप नहीं मिलती है. इसके लिए कर्मचारियों को एक फॉर्म भरना होता है. अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं और टैक्स में मिलने वाले फायदे को पाना चाहते हैं तो आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 89 के तहत फॉर्म 10ई भरना होगा. आप घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म 10ई को फाइल कर सकते हैं. इसके लिए आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा. यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि टैक्स का फायदा लेने के लिए आईटीआर भरने से पहले ही फॉर्म 10ई को भरना होता है.

फॉर्म 10ई कैसे फाइल करें (How to file Form 10E Online):

  • सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट http://www.incometax.gov.in पर विजिट करें.
  • Tax Exemptions and Reliefs Form 10E ऑप्शन को सेलेक्ट करें. आप इसे सर्च बॉक्स से भी खोज सकते हैं.
  • अब असेसमेंट ईयर सेलेक्ट करें और कंटीन्यू पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा. वहां Let’s Get Started पर क्लिक करें.
  • जरूरी सेक्शन सेलेक्ट कर कंटीन्यू पर क्लिक करें.
  • अब आपको Arrears Salary/Family Pension, Advance Salary, Gratuity, Compensation, Pension Commutation ऑप्शन मिलेंगे.
  • पहला ऑप्शन यानी Arrears Salary/Family Pension को चुनें.
  • अब मांगी गई जानकारियां प्रोवाइड करें.
  • इसके बाद आपको ई-वेरिफिकेशन करना होगा.
  • ई-वेरिफिकेशन होते ही आपका क्लेम सबमिट हो जाएगा.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |