Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Big Breking News/कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने पास स्...
Big Breking News/कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने पास स्थित हीरो बाइक शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना में शोरूम की करीब 46 नई-पुरानी बाइकें जलकर  हो गईं  खाक ।
एक्सक्लूसिव

Big Breking News/कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने पास स्थित हीरो बाइक शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना में शोरूम की करीब 46 नई-पुरानी बाइकें जलकर हो गईं खाक ।

Harshad Dewangan 24 May 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh- रायगढ़, 24 मई 2026। रायगढ़ के छातामुड़ा रोड स्थित कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने पास स्थित हीरो बाइक शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना में शोरूम की करीब 46 नई-पुरानी बाइकें जलकर खाक हो गईं। वहीं आग से बचाने बाहर निकाली गई 2-3 बाइक चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है।


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

कबाड़ गोदाम से शोरूम तक पहुंची आग

शनिवार दोपहर छातामुड़ा रोड स्थित कबाड़-प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें बगल में स्थित हीरो बाइक शोरूम तक पहुंच गईं।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लास्टिक और कबाड़ सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


11 फायर ब्रिगेड ने रातभर किया रेस्क्यू

 जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब 11 फायर ब्रिगेड वाहन लगाए गए थे। दमकल कर्मियों ने पूरी रात आग बुझाने का प्रयास किया।


उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सामग्री के कारण ऊपर से आग बुझने के बाद भी अंदर सुलगती रही, जिससे बार-बार धुआं और आग उठती रही। रविवार सुबह तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया, हालांकि गोदाम से अब भी धुआं निकल रहा है।


शोरूम की 46 बाइकें प्रभावित

हीरो शोरूम के मैनेजर आस्टिन जॉर्ज ने बताया कि आग की लपटें तेजी से शोरूम तक पहुंच गई थीं। आग से बचाने के लिए कई बाइकें बाहर निकाली गईं, लेकिन इसके बावजूद भारी नुकसान हुआ।


प्रारंभिक आंकलन में 43 बाइकें पूरी तरह जली हुई मिलीं, जबकि स्टॉक जांच में 2-3 बाइक कम पाई गईं, जिन्हें चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। कुल मिलाकर करीब 46 गाड़ियों के नुकसान की बात सामने आई है।


वर्कशॉप और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित

आग के कारण शोरूम का कंप्रेसर पूरी तरह जल गया। वर्कशॉप की दीवारों में दरारें आ गईं और बिजली वायरिंग समेत कई अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।


बताया जा रहा है कि घटना के समय शोरूम में करीब 400 बाइकें मौजूद थीं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और नुकसान अधिक हुआ।


वाहन भी जलकर राख

कबाड़ गोदाम में खड़े एक माजदा वाहन और एक छोटा हाथी वाहन भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग नुकसान का विस्तृत आंकलन कर रहे हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |