Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई ...
अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई
एक्सक्लूसिव

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

Harshad Dewangan 24 May 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad bharat News/ Raigarh/Chhattisgarh- रायगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अमला लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में शनिवार रात से रविवार सुबह तक जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने घरघोड़ा,धरमजयगढ़, छाल और खरसिया क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेत खदानों और खनिज परिवहन कर रहे भारी वाहनों की सघन जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 5 भारी वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अभियान के दौरान रेत खदानों, खनिज परिवहन मार्गों तथा संदेहास्पद भारी वाहनों की लगातार जांच की गई। जांच के दौरान घरघोड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद उक्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से घरघोड़ा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार पूंजीपथरा क्षेत्र में निम्न श्रेणी चूना पत्थर एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा और दो ट्रेलर सहित कुल चार वाहनों को पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों ने वाहनों की जांच के बाद उन्हें जब्त कर पूंजीपथरा थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा है। पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि गिट्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिंबरलगा एवं गुलेढ़ी क्षेत्र की खदानों से लोड कर लाई गई थी।जिला खनिज विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग के अनुसार प्रकरणों में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।रात्रिकालीन कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री आशीष गढ़पाले, खनि निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज उड़नदस्ता दल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। पूरी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए खनिज परिवहन मार्गों पर जांच अभियान संचालित किया गया।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार सघन कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |