Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम फर्जी ई-वे बिल बनाकर चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर पुसौर पुलि...
फर्जी ई-वे बिल बनाकर चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्राइम

फर्जी ई-वे बिल बनाकर चोरी का स्क्रैप खपाने वाले गिरोह पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Harshad Dewangan 21 May 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad bharat News /Raigarh/ Chhattisgarh*

*फर्जी दस्तावेज, टैक्स चोरी और चोरी के कबाड़ परिवहन मामले में ओडिशा-छत्तीसगढ़ के आरोपी गिरफ्तार*


 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “फर्जी ई-वे बिल और चोरी के स्क्रैप के अवैध कारोबार में शामिल माफियाओं पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी”*

 

      *21 मई, रायगढ़* । पुसौर पुलिस द्वारा अवैध स्क्रैप कारोबार और फर्जी ई-वे बिल के जरिए शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी चोरी के स्क्रैप को अवैध रूप से ट्रकों में भरकर छत्तीसगढ़ के प्लांटों तक पहुंचाते थे और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी ई-वे बिल तैयार कर पुलिस एवं न्यायालय को गुमराह करते थे। 


      जानकारी के अनुसार दिनांक 13.03.2026 को थाना पुसौर के इस्तगासा क्रमांक 04/26 एवं 05/26 की जांच के दौरान ट्रक चालक कुबेर यादव और सरोज भोई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से स्क्रैप लोड कर रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र ले जा रहे थे। इस दौरान नीरज अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। दस्तावेजों में माल डिस्पैच स्थान अलग-अलग दर्शाया गया था, जिससे पुलिस को स्क्रैप चोरी का संदेह हुआ और आरोपियों द्वारा तथ्यो को बेईमानी पूर्वक प्रवंचना देकर अवैध लाभ अर्जन करने के आशय से ट्रको में चोरी का सम्पत्ति खपाने   से आरोपियों के विरूद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 318 (2). 317 (5), 3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। 


          विवेचना के दौरान रायगढ़ पुलिस टीम ओडिशा के भेडन थाना क्षेत्र स्थित मसौदी इंटरप्राइजेस पहुंची, जहां फर्म संचालक गुलाम हैदर और उसके भाई गुलाम मोहम्मद से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे विभिन्न कबाड़ व्यापारियों से स्क्रैप खरीदते थे, यह स्क्रैप ओडिशा, रायगढ़ और रायपुर के व्यापारियों को कभी वैध तो कभी बिना ई-वे बिल के भेजा जाता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि पुसौर पुलिस द्वारा ट्रक पकड़े जाने के बाद रायगढ़ निवासी नीरज अग्रवाल के कहने पर रात में फर्जी ई-वे बिल तैयार कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए थे ताकि पुलिस और न्यायालय के समक्ष उन्हें वैध दस्तावेज बताकर ट्रकों को छुड़ाया जा सके।


         आरोपी गुलाम हैदर के मेमोरेडम पर घटना में प्रयुक्त एवन मोबाईल फोन वजह सबूत जप्त किया गया। आरोपी गुलाम हैदर से मसौदी इंटर प्राईजेस फर्म के संबंध में एवं जीएसटी बिल संबंधी दस्तावेज पेश भी जप्ती किये गये । जिसमें प्रारंभिक तौर पर ई-वे बिल एक मूल्यवान प्रतिभूति है जिसको फर्जी तरीके से बना कर आरोपियों द्वारा राज्य शासन को राजस्व की (जीएसटी) की चोरी की भी जानकारी पायी गई। 


         जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी ई-वे बिल में समय संबंधी कूटरचना कर दस्तावेजों को पहले से जारी दिखाया गया था। आरोपियों द्वारा फर्जी ई-वे बिल तैयार कर शासन को जीएसटी राजस्व की चोरी पहुंचाने तथा पुलिस एवं न्यायालय को धोखे में रखने का प्रयास किया गया। मामले में धारा 336(3), 338, 340(2), 61 बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं। पुसौर पुलिस ने *आरोपी गुलाम हैदर, गुलाम मोहम्मद* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।


     प्रकरण में आरोपी वाहन चालक सरोज भोई पिता परमे भोई उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 18 बांदू टिकरा थाना कोतवाली बरगढ़ जिला बरगढ़ (उड़ीसा) एवं कुबेर यादव पिता निताई यादव उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 मेदनीपुर सराईपाली थाना बसना जिला महासमुंद (छ०ग०) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर कल दिनांक 20.05.2026 को गिरफ्‌तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी नीरज अग्रवाल फरार है, इसकी पतासाजी की जा रही है । आरोपियों की पतासाजी, विवेचना में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।


*गिरफ्तार आरोपी*-

(1) सरोज भोई पिता परमे भोई उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 18 बांदू टिकरा थाना कोतवाली बरगढ़ जिला बरगढ़ (उड़ीसा) 

(2) कुबेर यादव पिता निताई यादव उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 मेदनीपुर सराईपाली थाना बसना जिला महासमुंद (छ०ग०)


*फरार आरोपी*- नीरज अग्रवाल


*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —


           *“फर्जी दस्तावेज बनाकर शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने और चोरी के माल के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करेगी। अवैध स्क्रैप कारोबार में संलिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।”*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |