Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh//- धमतरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक में मोहल्ले के ही एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोर का चेहरा, सीना और पैर बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय स्रोतों के अनुसार, हमला गणेश चौक के पास उस समय हुआ जब किशोर अपने घर के पास था तभी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अचानक तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। तेज चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी। किशोर को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई। चेहरे, सीने और पैर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा (रायपुर) रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं तथा हमलावर की पहचान कर ली है। जहां पड़ोसी पर ही हमले का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। हालांकि, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
Breaking News
- Big Breking News/-इबोला वायरस संक्रमण को लेकर राजधानी रायपुर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, स्वामी वि...
- ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार
- ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के सामने सट्टा ...
- आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त होने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- Big Breking News/कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने पास स्थित हीरो बाइक शोरूम को भी अपनी...
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा कर दिया हमला
.jpg)
हमले में किशोर का चेहरा, सीना और पैर बुरी तरह झुलस गए,
You might also like!