Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/ रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रार्थिया और उसके भाई को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 4 लाख 91 हजार रुपये ठग लिए थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 10 नवंबर 2025 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहनवाज खान नामक व्यक्ति ने खुद को बड़े अधिकारियों से परिचित बताते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, रायपुर में फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने प्रार्थिया और उसके भाई से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 4.91 लाख रुपये ले लिए और बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 596/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस को आरोपी के पश्चिम बंगाल में छिपे होने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनवाज खान (35 वर्ष), पिता सिराजुद्दीन खान, निवासी ग्राम न्यू करीमगंज, जिला गया (बिहार), वर्तमान पता कचना फेस-2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खम्हारडीह, रायपुर के रूप में हुई है।पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Breaking News
- अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा
- जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI
- 15 अगस्त से पहले देशभर में सुरक्षा अलर्ट, बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों पर भी नजर
- 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिक...
- गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी ,एक आरोपी गिरफ्तार
.jpg)
You might also like!