Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Big Breking News// तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने...
Big Breking News// तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी
एक्सक्लूसिव

Big Breking News// तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

Harshad Dewangan 22 December 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News//छत्तीसगढ़//रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का सिर और हाथ के पंजे गायब हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

तालाब में तैरता मिला शव, सिर और हाथ लापता

सोमवार सुबह ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे, तो पानी में तैरती लाश देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने आसपास के इलाके में सिर और हाथों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

हत्या कर कहीं और से फेंके जाने की आशंका

शव की हालत को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को ब्लू वाटर तालाब में फेंका गया हो। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि वारदात इसी स्थान पर तो नहीं हुई। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है हत्या की सनसनीखेज घटना

गौरतलब है कि इससे पहले 22 नवंबर को न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके में एक खाली प्लॉट से युवती की लाश मिली थी। उस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। जांच में सामने आया था कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी।

शारीरिक संबंध से इनकार बना हत्या की वजह

आरोपियों ने युवती को रायपुर से दुर्ग के एक होटल में बुलाया था। वहां जब उसने आरोपी के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बाइक पर लादकर रायपुर लाया गया और सुनसान प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात भी बरामद किए थे।

फिलहाल ब्लू वाटर तालाब में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |