अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News//। राजधानी रायपुर में नए साल और क्रिसमस से पहले चल रही रेव पार्टियों और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित JD फार्महाउस में देर रात चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश देकर 15 लड़कों और 7 लड़कियों समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रेव पार्टी का आयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता और यूथ विंग के जिला अध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी उर्फ DJ विक्की द्वारा किया गया था। DJ विक्की शहर के विभिन्न क्लबों में DJ बजाने की आड़ में सक्रिय बताया जा रहा है।