अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News//छत्तीसगढ Raipur. रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी और भारी अनियमितताओं से जुड़े एक बड़े मामले में बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दिल्ली मुख्यालय से विशेष रूप से भेजी गई ईडी की टीमें इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही हैं। देशभर में एक साथ की गई इस कार्रवाई से मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 15 से अधिक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। ये ठिकाने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, संबंधित आरोपियों के आवासों और कुछ कथित दलालों से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामला मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने, फर्जी डॉक्यूमेंट्स, सीटों की खरीद-फरोख्त और प्रवेश प्रक्रिया में करोड़ों की हेराफेरी से जुड़ा बताया जा रहा है।