Azaad-bharat News//छत्तीसगढ़//रायगढ़। गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी। तभी चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसके दोस्त के साथ मारपीट भी किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला देखने के लिए गई थी। रात में तकरीबन 12 बजे दोनों मेला देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी पाखुट डैम के पास तोलगे के रहने वाले रमेश भोई, गुरूचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास सिदार ने उनका रास्ता रोक लिया। जब नाबलिग के दोस्त ने उनका विरोध किया, तो रमेश भोई, गुरूचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद चारो ने नाबालिग को जबरन डेम के पास ले गए और उसके साथ रमेश भोई, गुरूचरण और संजय सिदार ने दुष्कर्म किया। वहीं उनका साथी विकास सिदार ने उनका सहयोग किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद किसी तरह देर रात में पीड़िता अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। जहां उसके परिजन लैलूंगा थाना पहुंच कर घटना को लेकर शिकायत की। मामले की सूचना पर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई और आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। जहां पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Breaking News
- 15 अगस्त से पहले देशभर में सुरक्षा अलर्ट, बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों पर भी नजर
- 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिक...
- गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान
- रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी
- आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने ...
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
Big breking news//. गैंगरेप का मामला सामने आया ,नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म

पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
You might also like!

.jpg)
.jpg)
.jpg)