Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Big breking विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग,आग लगने के सही कारणों ...
Big breking विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग,आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
एक्सक्लूसिव

Big breking विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग,आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Harshad Dewangan 06 October 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ //  यूपी। कमिश्नरेट गाजियाबाद क्षेत्र में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब संजय नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:15 बजे की है। फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में एक फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किया गया। फायर विभाग के मुताबिक आग मेगा मार्ट के दूसरे तल पर लगी थी। आग देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी, जिसके चलते फायर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर होज पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

हालांकि आग की तीव्रता और धुएं की वजह से दमकलकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।   स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली फायर स्टेशन से तीन अतिरिक्त फायर टेंडर, वैशाली से एक और साहिबाबाद से एक फायर टेंडर को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। कुल मिलाकर छह दमकल गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में लगाई गईं। दमकल टीम ने तीन तरफ से होजलाइन के माध्यम से पानी डालकर आग पर नियंत्रण करने की कोशिश की। घना धुआं उठने के कारण जब फायर फाइटिंग में कठिनाई बढ़ गई, तब दमकलकर्मियों ने शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बीए सेट (ब्रीदिंग अपरेटस) पहनकर भीतर से आग पर पानी डालना शुरू किया। 

 कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे आसपास के अन्य भवनों तक आग फैलने से रोक दी गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि दमकल विभाग समय पर न पहुंचता तो आग आसपास की इमारतों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल फायर विभाग जांच में जुटा हुआ है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |