Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस क...
जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भाग रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
एक्सक्लूसिव

जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भाग रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Harshad Dewangan 27 August 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भाग रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक को पुलिस ने दौड़ाया था, इसी कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। घटना का पूरा विवरण मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान श्याम गोरख (30 वर्ष) निवासी सोनिया नगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्याम पहले ऑटो चलाता था और वर्तमान में जिंदल कंपनी में काम कर रहा था। बीती रात करीब 10 बजे वह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंचा। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम स्टेशन के आसपास मौजूद थी। पुलिस को देखकर श्याम गोरख वहां से भागने लगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि श्याम रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद जीआरपी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा गया। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 परिजनों के आरोप मृतक श्याम गोरख के भाई दिनेश गोरख ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के दौड़ाने के कारण ही यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उनके भाई का पीछा न करती तो उसकी जान बच सकती थी। दिनेश गोरख ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज उपलब्ध कराया जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घटना कैसे हुई और सच्चाई सामने आ सके। परिजनों का कहना है कि वे इस मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच चाहते हैं। उनका कहना है कि पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं और बिना जांच के सच सामने नहीं आएगा। 

पुलिस का पक्ष पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान श्याम को देखकर वह खुद भागने लगा और हादसा हुआ। पुलिस का दावा है कि उन्होंने युवक को दौड़ाया नहीं था बल्कि वह खुद घबराकर भाग रहा था। जीआरपी के प्रधान आरक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक मृत था। उसके हाथ-पैर कटे हुए थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतक के आपराधिक रेकॉर्ड की जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक श्याम गोरख के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हालांकि, उसके परिजनों का कहना है कि वह अब जिंदल कंपनी में काम कर रहा था और अपनी जिंदगी सही रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस घटना ने रायगढ़ शहर में सनसनी फैला दी है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही हुई या नहीं। परिजनों के आरोप और पुलिस की सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |