Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों के लिए निर्...
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी
एक्सक्लूसिव

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी

Harshad Dewangan 24 July 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/ रायगढ़ *आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी*
*2 घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की होगी जांच और सत्यापन*
*11 बजे से शुरू होगी परीक्षा, 10.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री*
*हल्के रंग के आधी बांह तक कपड़े और फुटवियर में सिर्फ चप्पल पहनने के निर्देश, कान में आभूषण होगा वर्जित*
*परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना होगा प्रतिबंधित, स्कार्फ-टोपी जैसी चीजों पर भी रहेगी रोक*
*प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र की मूल प्रति होगी अनिवार्य, नहीं लाने पर केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश*
*परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त करते हुए होगी कठोर कार्यवाही*


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


रायगढ़, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक (एबीए 25)भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा जारी किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ श्री प्रवीण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को होने जा रही आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से लेकर अपराह्न 1.15 बजे तक है। जिसमें परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा ताकि प्रवेश के दौरान उनकी जांच (फ्रिस्किन) फ्रिस्किंग एवं सत्यापन कार्य किया जा सके। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रातः 10.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद एंट्री नहीं होगी।  प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में आबंटित एक पुरूष एवं एक महिला कर्मी से फ्रिस्किंग(जांच) का कार्य किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जाएगा। रायगढ़ जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिले से 11,343 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।


   परीक्षा के समय परीक्षार्थियों के लिये जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और फुटवियर के रूप में सिर्फ चप्पल पहनने के निर्देश हैं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित है।


अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से ले कर परीक्षा केंद्र में जावे। 


*परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त करते हुए होगी कठोर कार्यवाही*

परीक्षार्थी परीक्षा कक्षा में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये।चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जावेगा। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |