अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायगढ़, 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली तहसील रायगढ़ के ग्राम पंचायत सियारपाली, ग्राम पंचायत टारपाली एवं ग्राम पंचायत मनुवापाली में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए 19 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ में 19 जुलाई को शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।