Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव ओडिसा बॉर्डर स्थित होटल संचालक और जूटमिल क्षेत्र के बाला वॉच, डिसें...
ओडिसा बॉर्डर स्थित होटल संचालक और जूटमिल क्षेत्र के बाला वॉच, डिसेंट टेलर्स ने सड़क फोकस सीसीटीवी लगाकर रायगढ़ पुलिस की मुहिम में निभाई भागीदारी
एक्सक्लूसिव

ओडिसा बॉर्डर स्थित होटल संचालक और जूटमिल क्षेत्र के बाला वॉच, डिसेंट टेलर्स ने सड़क फोकस सीसीटीवी लगाकर रायगढ़ पुलिस की मुहिम में निभाई भागीदारी

Harshad Dewangan 14 July 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

       Azaad-bharat News/*रायगढ़ 14 जुलाई, 2025*- रायगढ़ पुलिस की सीसीटीवी जागरूकता अभियान को क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में चल रहे इस अभियान से प्रभावित होकर लोग स्वेच्छा से न केवल अपने संस्थानों में कैमरे लगा रहे हैं, बल्कि पुलिस की अपील पर एक-दो कैमरे बाहर लगाकर उनका फोकस सड़क की ओर कर रहे हैं ताकि कोई भी आपराधिक गतिविधि होने पर पुलिस को जांच में मदद मिल सके। इस क्रम में आज तमनार थाना क्षेत्र के ओडिशा बार्डर स्थित हमीरपुर चौक पर संचालित होटल के मालिक आशीष साहू ने अपने होटल में लगाए गए कैमरों का वीडियो रायगढ़ पुलिस से साझा किया है। उन्होंने बताया कि होटल की सुरक्षा के साथ-साथ यदि आसपास कोई घटना घटती है तो पुलिस इन कैमरों के फुटेज का उपयोग कर सकती है, जिससे अपराधियों की पहचान आसान हो सकेगी।

         इसी प्रकार थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत सावित्री नगर रोड स्थित बाला वॉच हाउस के संचालक श्री अनिल कटारा ने बताया कि उनकी दुकान में पहले से कैमरे लगे थे, लेकिन हाल ही में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव से चर्चा के बाद उन्होंने दो और उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे बाहर सड़क की ओर फोकस करते हुए कल ही लगाए हैं, जिनका वीडियो भी उन्होंने पुलिस से साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सुरक्षा बढ़ाने में मददगार है, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी का निर्वहन भी है।

             जूटमिल क्षेत्र के ही डिसेंट/संजू क्लाथ एंड ट्रेलर्स के संचालक श्री संजय साहू ने भी पुलिस के आव्हान पर दुकान के बाहर दो कैमरे लगाकर इस मुहिम में सहयोग दिया है। लगातार बढ़ रही इस जनसहभागिता के चलते कई अन्य व्यापारी और नागरिक भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने वीडियो साझा कर पुलिस के प्रयासों को समर्थन दे रहे हैं। रायगढ़ पुलिस की यह पहल न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से उपयोगी सिद्ध हो रही है, बल्कि समाज में जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत कर रही है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |