Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Big Breking News/कलयुगी भाई ने की बहन की हत्या ,आरोपी भाई को पुलिस...
Big Breking News/कलयुगी भाई ने की बहन की हत्या  ,आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.
एक्सक्लूसिव

Big Breking News/कलयुगी भाई ने की बहन की हत्या ,आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

Harshad Dewangan 27 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


   Azaad-bharat News / *रायगढ़, 27 जून 2025* - लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राताखण्ड में बुधवार 25 जून की सुबह घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी सतकुमार मांझी (34 वर्ष) ने बहन श्रीमती उर्मिला राठिया (30 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई मां को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी सतकुमार मांझी को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

             घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राताखण्ड निवासी प्रार्थिया श्रीमती आसो बाई मांझी (55 वर्ष) ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी उर्मिला राठिया ने ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से प्रेम विवाह किया था। पति की मृत्यु के बाद उर्मिला मायके में आकर रह रही थी। इसी बात को लेकर उसका भाई सतकुमार मांझी लगातार विरोध करता था। बहन के मायके में रहने से नाराज़ आरोपी कई बार विवाद कर चुका था।

               घटना के दिन सुबह जब आसो बाई अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी, तभी घर पर सतकुमार और उर्मिला के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर सतकुमार ने पहले बहन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर पास में रखी टांगी से उर्मिला पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान जब मां आसो बाई बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसे भी पीटते हुए टांगी से हमला कर घायल कर दिया, जिससे मां को सिर, भुजा और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

               घटना की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक इगेश्वर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी सतकुमार मांझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/2025 धारा 103(1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |