अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर । खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदारशिवनी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब 27 जून की सुबह गांव के पास एक खेत में उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से लापता हो गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह खेत में उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।