Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ योग के माध्यम से...
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ योग के माध्यम से हो रही सांस्कृतिक विरासत मजबूत-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
एक्सक्लूसिव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ योग के माध्यम से हो रही सांस्कृतिक विरासत मजबूत-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Azaad Bharat Desk 21 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad-bharat News/छत्तीसगढ रायगढ़, 21 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 11 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम 'योग संगम एवं हरित योग' थीम पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता चौहान, पार्षद नेहा देवांगन, श्री दिबेश सोलंकी, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, उपायुक्त श्री सुतीषण यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

           वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। इससे बड़े गर्व का विषय हम भारतीयों के लिए नहीं हो सकता। हजारों वर्ष पुरानी हमारी योग की परंपरा रही है, जिसकी परिकल्पना हमारे मनीषियों ने हजारों साल पहले की थी। आदि योगी के रूप में सबसे पहले योगी भगवान शिव को माना गया है, बाद में हमारी परंपरा में महर्षि पतंजलि ने योग को एक वैज्ञानिक आकार दिया और उसे एक व्यवस्थित तरीके से पूरे समाज में देश में दुनिया में प्रसारित करने का रास्ता प्रशस्त किया।  इस तरह से हमारी पुरानी परंपरा योग की रही है।  

           प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उनका व्यक्तित्व, उनका विजन उनकी सोच स्पष्ट थी कि विकास भी विरासत भी। हमें अपने देश को विकास के नए सोपानों पर लेकर जाना है, आर्थिक रूप से हमको दुनिया की बड़ी शक्ति बनना है, इस दिशा में उन्होंने बहुत तेजी से काम किया। इसी की परिणाम है कि 2014 में जो देश की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर पर थी। पिछले 10 साल के भीतर श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर आ गयी। इस तरह के अनेकों कार्यों को उन्होंने आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने पहले ही साल 2014 में संकल्प लिया कि योग को देशभर में ही नहीं दुनिया भर में स्थापित करना है, इसलिए उन्होंने प्रयास प्रारंभ किया और हम सबके लिए बहुत गर्व का विषय रहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने प्रस्ताव लाया गया और दुनिया के 177 देशों ने योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए भारत का समर्थन किया। उन्होंने योग को मान्यता दी वह भारत के सांस्कृतिक महत्व की स्वीकृति थी, यह भारत को जगतगुरु मानने की एक तरह से स्वीकृति थी और आज पूरी दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने योगाभ्यास करवाने वाले टीम एवं प्रदर्शन करने वाले आयुष की टीम को बधाई दी।

            वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने योग प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्वेच्छानुदन से 3-3 हजार रुपए की राशि एवं उनके शिक्षक को 25 हजार की राशि स्वीकृत की, ताकि वे अन्य बच्चों को भी प्रशिक्षित कर पाए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

*विभिन्न आसनों के साथ लोगों ने किया योगाभ्यास*

पतंजलि योग संस्थान एवं आयुष विभाग की श्रीमती चुलेश्वरी साव, श्रीमती सत्या, जज्ञसैनी बारला, वर्षा प्रधान एवं श्रीमती कल्याणी सरकार ने प्रार्थना, कटीचालन, ताड़ासन, श्वसन, वक्र आसन, ध्यान, कटी चक्रासन, अद्र्धचक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम जैसे विभिन्न आसन के माध्यम से योगाभ्यास करवाया। जिसमें बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं जनसामान्य शामिल होकर योगाभ्यास किया। वहीं आयुष टीम के बच्चों ने मनमोहक योगा डेमोंस्ट्रेशन की प्रस्तुति दी।

*नशा मुक्त एवं साक्षर भारत उल्लास के लिए दिलाई शपथ*

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने नशा मुक्त भारत अभियान एवं उल्लास के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशा से दूर रहने, विकसित राज्य बनाने, परिवार में हर्षोल्लास, तन, मन, धन को सुदृढ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ ही लोगों से संपर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने के साथ ही उल्लास कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने, कर्तव्य पूर्ण भाव से योगदान देने,  शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने, अपने पूर्ण ज्ञान और कौशल का प्रयोग करने, लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेषित करने की निरंतर प्रयास करते हुए जन-जन को साक्षर बनाने की शपथ  दिलाई।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |