अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने अपने एक साल के बच्चे को साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात रही कि इस घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों वहीं एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस ने महिला के सुसाइड से मौत की आशंका जताई है।