Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्य...
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश
एक्सक्लूसिव

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश

Harshad Dewangan 15 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री सवार थे, जिसमें एक बच्ची भी शामिल थी. जानकारी के अनुसार, हादसे में सभी की मौत हो गई है. यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह लगभग 05:17 बजे आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं और पायलट के साथ केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया गया था. रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने के कारण हेलिकाप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है.    हादसे के पीछे मौसम खराब होने की वजह बताई जा रही है. केदारघाटी में घना कोहरा और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया था. इसके बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया और गौरीकुंड के जंगलों में उसके क्रैश होने की सूचना मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल केदारघाटी में मौसम खराब है. इससे पहले उत्तराखंड के ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरूगेशन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.   हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, 'जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.'   कुछ दिनों पहले श्रद्धालुओं को केदारनाथ लेकर जा रहे एक हेलिकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के चलते अचानक हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद DGCA ने इस गंभीर सुरक्षा चूक को लेकर कार्रवाई की थी. रविवार को हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से पांचवां हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले भी केदारनाथ हेलिपैड के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है, जिसमें दो एम्स के डॉक्टर और पायलट बाल-बाल बचे थे. प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं.


 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |