Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्गघटना मे ...
अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्गघटना मे 242 यात्री में केवल 1 यात्री जिंदा.राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दुर्धटना के लिए जताया  शोक
एक्सक्लूसिव

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्गघटना मे 242 यात्री में केवल 1 यात्री जिंदा.राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दुर्धटना के लिए जताया शोक

Harshad Dewangan 13 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान एआई-171 क्रैश हो गया. विमान ने दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के चंद मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गया। फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे। जिसमे फिलहाल एक मात्र यात्री जिंदा पाया गया है। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। जिनके हादसे में निधन हो गया है।


गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एआई -171 गुरुवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रु मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे. रडार डेटा के मुताबिक विमान ने दोपहर 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ही उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही विमान क्रेश हो गया और मेघा नी नगर में पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से टकरा गया। इसके चलते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया. चारों तरफ धुआं और मलबा बिखर गया. चीख पुकार मच गई।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19





मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

विमान हादसे पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से हम सभी व्यथित हैं. उन्होंने ऐलान किया कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को टाटा ग्रुप 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देगा. साथ ही सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी और उन्हें हर जरूरी देखभाल और समर्थन दिया जाएगा.

हादसे में पूर्व सीएम रुपाणी का निधन

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पुष्टि की कि विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है. प्लेन क्रेश में पैसेंजर और हॉस्टल के रेजिडेंट डॉक्टर्स को हानि पहुंची है. साथ ही भाजपा परिवार को भी गहरा शोक पहुंचा है.

विमान हादसे में बचा एक यात्री, इलाज जारी

प्लेन क्रैश में एक यात्री के बचने की खबर सामने आ रही है. यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. रमेश विश्वास ने कहा कि हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं. मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया. मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है. अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. पैसेंजर लिस्ट के मुताबिक विजय रूपाणी इस फ्लाइट में 12वीं सीट पर सवार थे. वह बिजनेस क्लास र्की ं कैटेगरी में सफर कर रहे थे. इसके साथ ही एअर इंडिया के विमान में 169 भारतीय नागरिक, ब्रिटेन के 53 नागरिक, पुर्तगाल के 7 नागरिक और कनाडा का एक नागरिक सवार था.

प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा

अहमदाबाद प्लेन हादसे में सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचा है। वो प्लेन की 11्र पर बैठे थे। रमेश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे जख्म हैं, वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

हादसे से बहुत दुखी हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं. यह एक हृदय विदारक आपदा है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. ये शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ता हर संभव मदद करें: राहुल गांधी

  

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि ये हादसा दिल दहला देने वाला है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिजनों की पीड़ा और चिंता की कल्पना भी नहीं की जा सकती. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से तत्काल राहत और बचाव कार्य बेहद जरूरी हैं, क्योंकि हर जीवन कीमती है और हर सेकेंड की अहमियत है. कांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ज़मीन पर हर संभव सहायता करें और पीडि़तों की मदद के लिए आगे आएं.

विमान दुर्घटना पर ओपी ने शोक जताया

अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |