Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 जून को,वित्त मंत्री श्...
कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 जून को,वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी छात्रों को देंगे मार्गदर्शन.
एक्सक्लूसिव

कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 जून को,वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी छात्रों को देंगे मार्गदर्शन.

Harshad Dewangan 01 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़/*शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले शाला एवं 90 प्रतिशत वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित*


*वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी छात्रों को देंगे मार्गदर्शन*


*यूपीएससी में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित प्रतिभागी भी पहुुंचेंगे सेमिनार में, विद्यार्थियों से साझा करेंगे सफलता के टिप्स*


रायगढ़, 1 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में यूपीएससी, पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले रायगढ़ जिले के प्रतिभागियों को सफलता के मार्गदर्शन एवं टिप्स देने के लिये जिला प्रशासन द्वारा 02 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स प्रतिभागियों को देंगे।

            रायगढ़ जिले के शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत समय-समय पर छात्रों में क्षमता विकास एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता कैसे प्राप्त करें इस सम्बंध में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।।

*राज्य के यूपीएससी चयनित प्रतिभागी भी होंगे शामिल*

नगर ऑडिटोरियम में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य के 10 प्रतिभागी जिन्होंने वर्ष 2024-25 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है वे भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे और अपने सँघर्ष और सफलता के सूत्र कार्यशाला में उपस्थित छात्रों से साझा करेंगे। इसमें 65 वां रैंक पूर्वा अग्रवाल रायपुर, 273 रैंक अंकित धवानी राजिम, 313 रैंक अपर्ण घोष मुंगेली, 444 रैंक मानषी जैन जगदलपुर, 496 रैंक केशव गर्ग अम्बिकापुर, 654 रैंक सची जायसवाल अम्बिकापुर के साथ यूपीएससी से चयनित आर्यमन, राजू, शशांक और टेशुकान्त उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा इनकी सफलता पर इनको सम्मानित किया जायेगा।

*90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र और शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल होंगे सम्मानित*  

मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में सभी बोर्ड में कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण होने वाले जिले के सभी छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह सभी बोर्ड में कक्षा 10 वी और 12 वी में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले सभी स्कूलों के संस्था प्रमुख प्राचार्यो को भी कैरियर कॉउंसलिंग कार्यशाला में सम्मानित किया जायेगा।।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |