Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव लंबित राजस्व प्रकरणों को फोकस कर प्राथमिकता से करें निराकृत-संभागाय...
लंबित राजस्व प्रकरणों को फोकस कर प्राथमिकता से करें निराकृत-संभागायुक्त श्री सुनील जैन
एक्सक्लूसिव

लंबित राजस्व प्रकरणों को फोकस कर प्राथमिकता से करें निराकृत-संभागायुक्त श्री सुनील जैन

Azaad Bharat Desk 22 May 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़, 22 मई 2025/ बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

              संभागायुक्त श्री जैन ने राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन जैसे विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने समय-सीमा से बाहर एवं लंबित राजस्व प्रकरणों में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने तहसीलवार कार्यों की समीक्षा करते हुए नक्शा बटांकन के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवार्ड पारित होने के पश्चात रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य प्राथमिकता से करें। इस दौरान उन्होंने अवार्ड की कुल राशि, भुगतान की स्थिति एवं लंबित भुगतान की जानकारी भी ली।

            संभागायुक्त श्री जैन ने डिजिटल हस्ताक्षर, आधार, मोबाइल एवं जेंडर प्रविष्टि, ई-कोर्ट में निराकृत प्रकरणों, ऑनलाइन दर्ज प्रकरण की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। डायवर्सन की प्रगति की जानकारी लेते हुए त्रुटि सुधार शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने वसूली पत्रक अंतर्गत भू-राजस्व कर, पंचायत उपकर, शाला भवन उपकर, नजूल भूमि से प्राप्त भू-भाटक तथा आरआरसी की समीक्षा की। उन्होंने वसूली के संबंध में विशेष निर्देश दिए। आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों में विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पीडीएस दुकानों के सत्यापन की भी जा जानकारी ली। उन्होंने जाति प्रमाण-पत्र के संबंध में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए।

           इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही, श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें प्राथमिकता से निराकरण*

संभागायुक्त श्री जैन ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 16 हजार से अधिक राजस्व से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिसमें फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे विभिन्न प्रकार के आवेदन थे, जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया गया। जिस पर संभागायुक्त श्री जैन ने शेष आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

*फसल परिवर्तन के लिए बनाए कार्ययोजना*

संभागायुक्त श्री जैन ने कृषि विभाग से फसल परिवर्तन के संबंध में जानकारी ली। उप संचालक श्री वर्मा ने बताया कि जिले में धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए फसल एवं क्षेत्र चिन्हांकन किया जा रहा है, ताकि जिन क्षेत्रों में धान की अधिक फसल ली जाती है,  वहां धान के बदले अन्य फसल का क्षेत्र विस्तार किया जा सके। संभागायुक्त श्री जैन ने फसल परिवर्तन हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने खाद एवं बीज के संबंध में भी जानकारी ली।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |