Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Big Breking News/ 1 करोड़ 8 लाख की ठगी करके फरार हो जाने वाले शातिर ...
Big Breking News/ 1 करोड़ 8 लाख की ठगी करके फरार हो जाने वाले शातिर ठग रंजीत चैहान को तीन महीने बाद रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा के उमरकोट से आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया
एक्सक्लूसिव

Big Breking News/ 1 करोड़ 8 लाख की ठगी करके फरार हो जाने वाले शातिर ठग रंजीत चैहान को तीन महीने बाद रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा के उमरकोट से आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया

Harshad Dewangan 22 May 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/रायगढ़/असीम छाया फाउण्डेशन की आड में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से अलग-अलग मामलों में 1 करोड़ 8 लाख की ठगी करके फरार हो जाने वाले शातिर ठग रंजीत चैहान को तीन महीने बाद रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा के उमरकोट से आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

मिली जानकारी के मुताबिक चार अलग-अलग ठगी मामलों में फरार चल रहे आरोपी रंजीत चैहान को ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट गांव में थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी रंजीत चैहान(29 साल)रायगढ़ के डुमरपाली गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ थाना कोतवाली में एक तथा चक्रधरनगर में तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है। 20 मार्च को थाना चक्रधरनगर में दर्ज एक ठगी के मामले के बाद से रंजीत फरार था। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और सोशल मीडिया सहित किसी भी डिजिटल माध्यम पर सक्रिय नहीं था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी आकाश शुक्ला और डीएसपी (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी। उसके जान-पहचान वालों से बार-बार पूछताछ की जा रही थी, पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही थी। अंततः एक परिचित के पास आए कॉल नंबर को खंगाला गया, जिससे पता चला कि रंजीत ओडिशा सीमा पर स्थित उमरकोट गांव में छिपा है। तत्काल पुलिस टीम वहां रवाना होकर उसे दबोच लाई।

आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामलों में पहला मामला थाना चक्रधरनगर में 22 अप्रैल 2022 से 26 जुलाई 2023 के बीच छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर जुर्डा निवासी उत्तम कुमार प्रधान और अन्य 10 लोगों से कुल 44 लाख 20 हजार रुपये ठगे और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए। 

दूसरा मामला राजकिशोर साहू से फाउंडेशन के नाम पर निर्माण कार्य का झांसा देकर छह लाख रुपये वसूले, जिनमें से केवल 4.25 लाख रुपये लौटाए गए।

तीसरा मामला थाना कोतवाली में कमला इंटरप्राइजेज के संचालक अनिल गर्ग से नौ करोड़ के अनुदान दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ऐंठे गए। चैथा और सबसे ताजा मामला 21 मई को दर्ज किया गया जिसमें जांजगीर-चांपा निवासी अनिता साहू से नाबार्ड टेंडर के नाम पर 50 लाख की ठगी की गई। इस मामले में आरोपी के साथ छह अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दी जा रही है।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, प्रशांत पंडा, प्रेम उरांव और आरक्षक रविंद्र गुप्ता की भूमिका उल्लेखनीय रही, साथ ही कोण्डागांव, साइबर सेल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |