Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव ऑपरेशन सिंदूर' के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का ...
ऑपरेशन सिंदूर' के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
एक्सक्लूसिव

ऑपरेशन सिंदूर' के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Harshad Dewangan 17 May 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

*पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह*


*भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया*


*रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में  हिस्सा*


*राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक*


रायगढ़, 17 मई 2025/ रायगढ़ में 'ऑपरेशन सिंदूर' अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ रायगढ़ के शहीद चौक से शुरू हुई यह यात्रा प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई शहर के नटवर स्कूल में समाप्त हुई। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।

              राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों के साथ पहलगाम के कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष देशवासियों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के शौर्य और कुशलता को देखा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले पर देश के तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर जिस सटीकता से आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस को नेस्तानाबुद किया, इसकी चर्चा आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि टेररिज्म के साथ न तो ट्रेड और न टॉक होगा। देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए

           लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन माता-बहनों के सम्मान में निकाला जा रहा है। जिनका आतंकी हमले ने सिंदूर उजाड़ दिया था। साथ ही उन सैनिकों के लिए भी जिनके शौर्य एवं जज्बे ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया। इससे देश का हर आम नागरिक जहां गौरवान्वित हो रहा है। वहीं अपने आप को सुरक्षित भी महसूस कर रहा है। भारतीय सेना ने बता दिया कि देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो भारतीय सेना छोड़ेगी नहीं।

           महापौर श्री जीवर्धन चौहान नेे कहा सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा जिले में ही नहीं अपितु पूरे देश में जोश के साथ निकाला जा रहा है। भारतीय सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। यह तिरंगा यात्रा हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना के संचार के साथ, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक संकल्प है।  

              तिरंगा यात्रा की शुरुआत रायगढ़ के शहीद चौक से होते हुए सुभाष चौक, गांधी पुतला चौक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए नटवर स्कूल मैदान पहुंचे। जिसमें जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, एनसीसी, रिटायर्ड सैनिक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लिए यात्रा का हिस्सा बने। वहीं बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।


             इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुरेश गोयल, श्री रत्थू गुप्ता, श्री सतीश बेहरा, श्री विलीस गुप्ता, श्री पंकज कंकरवाल, श्री कौशलेष मिश्रा, श्री पवन शर्मा, श्री गोपाल अग्रवाल, श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्री अरूण कातोरे, श्रीमती शीला तिवारी, श्री शशिकांत शर्मा, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक व अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |