अपनी पसंद की खबर खोजें
नई दिल्ली/पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई सैन्य कार्रवाई की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे. उन्होंने यहां सुरक्षा की समीक्षा करते हुए पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथ लिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि कहा कि पहलगाम में आतंकियों के हमले में हताहत हुए सभी निर्दोष नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमार जवानों को नमन करता हूं. मैं घायल सैनिकों के साहस को भी नमन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों.