Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण कि...
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण किए हेल्थ केयर इंटर्नशिप
एक्सक्लूसिव

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण किए हेल्थ केयर इंटर्नशिप

Harshad Dewangan 13 May 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

Azaad-bharat News/रायगढ़, 13 मई 2025/ हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के व्ही राव एवं एडीपीओ भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुसौर में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के हेल्थ केयर संकाय के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में 10 दिवसीय इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अमरबेली केरकेट्टा द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

            उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से इस विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष में दो बार औद्योगिक भ्रमण की भी व्यवस्था की जाती है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने रक्तचाप, नाड़ी तथा श्वसन दर की जांच की विधियों, प्राथमिक उपचार के सिद्धांतों,  सीपीआर देने की प्रक्रिया, पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखने के उपायों तथा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत अपशिष्ट निपटान की विधियों के बारे में व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। व्यावसायिक प्रशिक्षक धारिणी यदुराज ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद विद्यार्थियों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिले हैं जैसे-स्वच्छ एवं व्यवस्थित पहनावा, व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजगता, कचरे का उचित निपटान तथा विद्यालय एवं घर के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की आदत। विद्यालय की प्राचार्या अमरबेली केरकेट्टा ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के ऐसे उपयोगी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से हमारे विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की व्यवसायिक प्रशिक्षक श्रीमती धारिणी यदुराज का विशेष मार्गदर्शन रहा। समापन कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना की।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |