Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव बड़ी खबर/बस्तर में तेंदूपत्ता घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू न...
बड़ी खबर/बस्तर में तेंदूपत्ता घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई,टीम ने वन विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया।
एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर/बस्तर में तेंदूपत्ता घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई,टीम ने वन विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया।

Azaad Bharat Desk 18 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ/. रायपुरः/   बस्तर में तेंदूपत्ता घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने वन विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया। आईएफएस अधिकारी अशोक पटेल को विशेष कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगी है। आरोपी पर 7 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार के दिन एसीबी की टीम ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले मामले में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी अशोक पटेल को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने अशोक पटेल को 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा है। ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों एजेंसियों ने किसी आईएफएस अफसर को अरेस्ट किया

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के उपसंचालक मिथिलेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक कुमार पटेल सुकमा मे वन मंडल अधिकारी थे। इन पर यह आरोप है कि तेंदूपत्ता सग्राहकों को जो बोनस दिया जाना था इन्होंने कई लोगों को बोनस नहीं दिया है। साथ ही करीब 7 करोड़ रुपए का गबन किया गया है। इनको गिरफ्तार करने के बाद हमने पुलिस रिमांड के लिए आवेदन लगाया था।

एजेंसियां करेगी पूछताछ....

एसीबी ने 30 अप्रैल तक रिमांड मांगा था। जिस पर कोर्ट ने 23 तारीख तक की रिमांड दी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ करना है। अशोक कुमार के पास से कुछ इनपुट मिले हैं। जिनके बारे में जानकारी लेना है। साथ ही कुछ दस्तावेज की जब्त करना है। यह सारी चीज हमारे आवेदन में उल्लेखित हैं। विवेचना में जो भी चीज सामने आएंगे उसके साथ ही उन लोगों की गिरफ्तारी की जाएंगी।

बचाव पक्ष ने दिया ये तर्क....

इस पूरे मामले में बचाव पक्ष के वकील प्रशांत बाजपेई ने कहा कि पहले इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। जब उसमें कोई प्रमाण नहीं मिला तो यह निराधार अपराध में इन्हें अरेस्ट किया गया है। वकील ने कहा कि विभाग के प्रमुख होने के चलते इनको अरेस्ट किया गया है। बाजपेई का कहना है कि एसीबी ने कोर्ट में इस मामले में कोई भी सबूत पेश नहीं किया है। हमारा पुलिस रिमांड को लेकर यही विरोध था कि जब कोई साक्षी नहीं है तो पुलिस डिमांड नहीं देनी चाहिए।

सुकमा में हुई थी छापामार कार्रवाई....

बता दें कि सुकमा जिले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने 12 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। यह रेड तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में की गई थी। इस कार्रवाई को लेकर दोनों एजेंसियों ने प्रेस रिलीज भी जारी किया था। दोनों एजेंसियों रेड में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैंक अकाउंट और इनवेस्टमेंट से जुड़े डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं। साथ ही डीएफओ ऑफिस के कर्मचारी के निवास से 26 लाख रुपये नगद मिले थे। यह राशि कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर पर सर्च के दौरान बरामद हुए थे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |