Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोने के गहनों...
हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोने के गहनों पर कस्टम विभाग को दी यह नसीहत....
एक्सक्लूसिव

हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोने के गहनों पर कस्टम विभाग को दी यह नसीहत....

Harshad Dewangan 04 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19




Azaad-bharat News/दिल्ली हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग के अफसरों को हवाई यात्रियों को जांच के नाम पर परेशान नहीं करने की नसीहत दी है। हाईकोर्ट ने अफसरों से कहा कि हवाई यात्रियों द्वारा पहने गए गहने सहित उनके पुराने आभूषणों को हवाईअड्डों पर बेवजह जब्त न किया जाए। 


इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।


हाईकोर्ट कस्टम विभाग की ओर से भारत आने वाले देश के नागरिकों और विदेशी मूल के पर्यटकों के सामान को जब्त करने की प्रक्रिया को लेकर दायर 30 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाओं में हवाई यात्रियों के सामान को जब्त करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।


इस मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस रजनीश कुमार गुप्ता की बेंच ने इस बारे में कस्टम विभाग के अफसरों से जवाब मांगा था। अफसरों ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) हितधारकों के साथ विस्तृत परामर्श कर रहा है। सामान नियम में संशोधन के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है। बेंच ने कहा, क्योंकि आप नियमों में संशोधन के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध कर रहे हैं, इसलिए कस्टम विभाग अपने सभी अफसरों को इस स्थिति से अवगत कराएं।


अदालत ने अफसरों को 19 मई तक मोहलत दी


बेंच ने कहा कि अगर अगली सुनवाई की तारीख तक सामान नियमों में संशोधन नहीं किया जा सकता है, तो 19 मई तक एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) रिकॉर्ड पर रखी जानी चाहिए, जिसका नियमों में संशोधन होने तक कस्टम विभाग की ओर से पालन किया जाएगा।


क्या कहता है नियम


● पुरुष यात्री 20 ग्राम तक का सोना बिना शुल्क पहन सकते हैं।


● महिला यात्री 40 ग्राम तक का सोना पहन सकती हैं।


● महिलाएं तय वजन के पुराने गहने पहनकर यात्रा कर सकती हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |