Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव जिंदा पत्नी की हत्या में सजा काट रहा पति ,इधर पत्नी को प्रेमी के सा...
जिंदा पत्नी की हत्या में सजा काट रहा पति ,इधर पत्नी को प्रेमी के साथ जिंदा मिली कहानी फिल्मो से कम नहीं...पर निर्दोष  पति तब तक काट चुका था 2 साल  जेल
एक्सक्लूसिव

जिंदा पत्नी की हत्या में सजा काट रहा पति ,इधर पत्नी को प्रेमी के साथ जिंदा मिली कहानी फिल्मो से कम नहीं...पर निर्दोष पति तब तक काट चुका था 2 साल जेल

Harshad Dewangan 04 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/कर्नाटक के कोडागू जिले से पांच साल पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. यह मामला किसी सस्पेंस, हॉरर, थ्रिलर और रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है. पुलिस के मुताबिक, पांच साल पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसके लिए वह पिछले 2 सालों से जेल में बंद था. इस पूरा मामले में एक नया टर्न उस समय सामने आया है, जब पत्नी को एक होटल में अपने प्रेमी के साथ देखा गया.

       कोडगु जिले के बसावानहल्ली गांव के आदिवासी समुदाय के एक युवक सुरेश ने लगभग 18 साल पहले मल्लिगे नाम की एक महिला से शादी की थी. दंपती के दो बच्चे हैं. हालांकि, नवंबर 2020 में उनकी पत्नी मल्लिगे अचानक लापता हो गईं. इसलिए सुरेश ने कुशालनगर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कई दिनों तक महिला की तलाश की, लेकिन वे जैस्मीन को नहीं ढूंढ सके.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


प्रेमी के साथ फरार हुई थी महिला

इस मामले में पति सुरेश को पता था कि उसकी पत्नी के गणेश नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध थे और वह उसी के साथ भागी है. इसी बीच जून 2021 के तीसरे सप्ताह में पुलिस की एक टीम प्राइवेट कार से कुशलनगर पहुंची. ये पुलिसकर्मी मैसूर जिले के पेरियापटना तालुका के बेट्टादपुरा पुलिस स्टेशन से आए थे. वह सुरेश को जबरन बेट्टादपुरा ले गए और उससे कहा कि वहां एक महिला का शव मिला है और वह उसकी पहचान कर ले.


सुरेश को भेजा था जेल


बेट्टादपुरा पहुंचकर पुलिस ने सुरेश को एक महिला की साड़ी, स्कर्ट, अंडरवियर और चप्पलें दिखाई और कहा ये कि क्या यह आपकी पत्नी की हैं. तुमने हत्या की है, इसे स्वीकार करो. पुलिस ने सुरेश के पर हत्या करने के लिए दबाव बनाया. इसी मामले में सुरेश के खिलाफ 18 जुलाई 2021 को बेट्टादपुरा थाने में भी मामला दर्ज किया गया था और बाद में उसे जेल भेज दिया गया. जेल में बंद सुरेश को मैसूर के एक वकील पांडु पुजारी से मदद मिलती है.


DNA में आया सच सामने

जनवरी 2022 में, वकील के अनुरोध पर मल्लिगे के अवशेष और उसकी मां के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे गए. इसके बाद डीएनए रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुला हुआ. रिपोर्ट में सामने आया है कि शव सुरेश की पत्नी मल्लिगे का नहीं बल्कि किसी और महिला का था. इसके बाद पुलिस ने उसे करीब 2 साल बाद जेल से छोड़ दिया. इसके बाद वकील पांडू ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद सुरेश को साल 2024 में जमानत पर रिहा किया गया.



प्रेमी के साथ होटल में थी मल्लिगे

इतना सब होने के बाद सुरेश ने पुलिस से दोबारा शिकायत की है और कहा है कि उसने हत्या नहीं की है और पुलिस को उसकी पत्नी को ढूंढना चाहिए. हालांकि, सुरेश के वकीलों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. इसी बीच सुरेश और उसके दोस्तों को पता चला कि उसकी पत्नी मल्लिगे जिंदा है और वह मडिकेरी के होटल में नाश्ता कर रही है. इस बाद सुरेश ने मामले की सच सामने लाने के लिए दोस्तों और मदिकेरी पुलिस की मदद ली.



2 साल तक जेल में रहा सुरेश

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश की पत्नी मल्लिगे को उसके प्रेमी के साथ दबोच लिया. पुलिस की पूछताछ में मल्लिगे ने बताया कि वह अपने प्रेमी गणेश के साथ विराजपेट के तिशेट्टीगेरी गांव में रह रही थी. कोर्ट ने इस मामले में जांच अधिकारी सहित कई वरिष्ठ पुलिस के अधिकारियों को बुलाया है, जिन्होंने अपनी जांच कार्रवाई ठीक से नहीं की थी. साथ ही शव को लेकर गलत दावा किया था. इस कारण की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पत्नी आराम से अपने प्रेमी के साथ घूमती रही थी. वहीं, निर्दोष पति 2 साल ऐसा जुर्म की सजा काटता रहा, जो कभी हुआ भी नहीं था.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |