अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad Bharat News/छत्तीसगढ़/रायपुर, 03 अप्रैल 2025: विशाखापट्टनम में स्थित पोर्ट टर्मिनल और वेदांता एल्युमीनियम की इकाई वाइज़ैग जनरल कार्गो बर्थ प्राइवेट लिमिटेड (वीजीसीबी) ने भारत में अब तक आए सबसे बड़े बॉक्साइट जहाजों में से एक, एमवी कैप्टन लियोनिडास की सफल बर्थिंग से मेरिटाईम सेक्टर में एक नया मानदंड स्थापित किया है। 1,99,500 मीट्रिक टन (एमटी) बॉक्साइट कार्गो ले जाने वाले इस जहाज ने इस फैसिलिटी की कार्गो हैंडलिंग क्षमता के लिए एक नया उच्च स्तर तय किया है। एमवी कैप्टन लियोनिडास की सफल बर्थिंग न केवल बंदरगाह की प्रचालन क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक बॉक्साइट व्यापार में एक प्रमुख इकाई के रूप में विशाखापट्टनम के विकास में भी योगदान देगी।