Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी का माम...
कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया.
एक्सक्लूसिव

कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया.

Harshad Dewangan 02 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/जशपुर। कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बलरामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 45 दिनों में निवेश की गई रकम को दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी की है। आरोपी द्वारा बलरामपुर, जशपुर जिलों के 29 लोगों से 50 लाख रुपये से अधिक रकम की ठगी करने की जानकारी पुलिस को मिली है। यह ठगी तीन साल पहले की गई थी। रिटायर्ड टीचर ने ठगी की रिपोर्ट शंकरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

जशपुर जिले के सन्ना अंतर्गत ग्राम चंपा निवासी रिटायर्ड टीचर मनियार साय भगत (63) ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मूलतः शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हारडीह का रहने वाला नुरुल सिद्दीकी ने नवंबर 2021 में उसके घर आया था। इस दौरान नुरुल सिद्दीकी ने उसे कम समय में रकम दोगुना करने का प्लान बताया। मनियार नुरुल के साथ भतीजे मनोज कुमार भगत के डीपाडीह कला स्थित घर गए। इस दौरान आरोपी ने दोनों को 45 दिनों में रकम दोगुना करने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने आरोपी को 5 लाख रुपये का चेक दिया। मनियार से पांच लाख रुपए का चेक लेकर आरोपी नुरुल सिद्दीकी ने उसे 10 लाख रुपये का चेक दे दिया। निर्धारित अवधि समाप्त होने पर मनियार जब यूको बैंक गया तो पता चला कि नुरुल सिद्दीकी के खाते में पैसा ही नहीं है। ऐसे में मनियार साय ने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी रुपए लौटाने के नाम पर टाल-मटोल करता रहा, लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। मनियार साय की रिपोर्ट पर पुलिस ने 30 मार्च 2025 को आरोपी नुरुल सिद्दीकी के खिलाफ धारा 420 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर के घुटरापारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

शिकायत में मनियार साय ने बताया कि उसके भतीजे डीपाडीह निवासी मनोज कुमार भगत से नुरुल सिद्दीकी ने 3 लाख रुपये, लगन राम पैकरा निवासी शंकरगढ़ से एक लाख रुपये, संत कुमार निवासी कोठली से एक लाख रुपये, प्रभु निवासी कोठली से 4 लाख रुपये, रूद्रनारायण भगत निवासी चंपा से पांच लाख रुपये, शिवमंगल राम निवासी डीपाडीहकला से 10 लाख रुपये, जनेवधारी रवि निवासी कोठली से 3 लाख रुपये, जितेन्द्र कुमार प्रजापति निवासी डीपाडीहकला से 70 हजार रुपये की ठगी की है। अन्य लोगों में भानुप्रताप नाग निवासी चंपा 50 हजार रुपये, घरफरू अगरिया निवासी घटगांव से 50 हजार रुपये, राजकुमार यादव निवासी कोठली से 75 हजार रुपये, सुखना राम निवासी कोठली से 1 लाख रुपये, राजकुमार भगत निवासी कोठली से एक लाख रुपये, मंगल साय निवासी डीपाडीहकला से 3 लाख रुपये मानसाय निवासी डीपाडीहकला से 2 लाख रुपये की ठगी नुरूल सिद्दीकी ने वर्ष 2021 में की है। ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि कई लोगों को आरोपी नुरुल सिद्दीकी ने वर्ष 2021 में छोटी-छोटी रकम को 30 दिन में डबल करके दिया। जब ग्रामीणों का भरोसा बढ़ गया तो उसने लोगों से ज्यादा रकम की ठगी की और भरोसा दिलाने के लिए यूको एवं स्टेट बैंक का चेक दिया है।


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |