Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव राजधानी में लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया ,महिला ने...
राजधानी में लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया ,महिला ने बिना तलाक लिए 10 साल में 5 लोगों से शादी की थी।
एक्सक्लूसिव

राजधानी में लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया ,महिला ने बिना तलाक लिए 10 साल में 5 लोगों से शादी की थी।

Azaad Bharat Desk 01 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायपुर : राजधानी में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बिना तलाक लिए 10 साल में 5 लोगों से शादी की थी। इसके बाद उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही करती रही। यह पूरा मामला मुजगहन थाना इलाके का है। कोर्ट के आदेश के बाद मुजगहन थाने में बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

पूजा ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की है, वहीँ उसने पांचवा पति भी बनाया है। वहीँ पूजा ने उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की थी। गिरफ्तार के दौरान थाने में महिला के चार पति भी पहुंच गए थे। इस दौरान गहमागहमी का माहौल था।


शादी के बाद पति के साथ रहने से बचती थी :

थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की अदालत में परिवाद दायर किया था। प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी की थी। उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी। ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की है।


डाकेश्वर ने पूजा और सास गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित की थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से भी हुई थी। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी शादी 15 जनवरी, 2016 को संजय नगर, टिकरापारा के आर्य समाज की मंदिर में हुई थी। प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से चार से पांच लोगों से शादी कर चुकी है। उसने किसी को भी तलाक नहीं दिया था। वह जेवर-पैसे लेकर निकल लेती थी। पूरी फ़िल्मी कहानी के तरीके से पूजा ने सभी से ठगबाजी की है।


अपराध में बेटी का साथ देती थी मां :

 पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लॉकर में रखा दिए थे। लुटेरी पूजा ने मौका देखकर बैंक के लॉकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद पैसों की मांग करने लगी। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगी। डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी। इस तरह डाकेश्वर को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |