Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव ओडिशा मे रेल हादसे की खबर । बताया जा रहा है कि यहां कामाख्या एक्सप...
ओडिशा  मे रेल हादसे की खबर । बताया जा रहा है कि यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए
एक्सक्लूसिव

ओडिशा मे रेल हादसे की खबर । बताया जा रहा है कि यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए

Harshad Dewangan 31 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/ओडिशा : ओडिशा से रेल हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि सात यात्री घायल भी हुए हैं।

कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में जिलाधिकारी (डीएम) दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा, ‘घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है… 8 लोग घायल हैं। जिन घायलों को रेफर करने की जरूरत थी और उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

ट्रेन संख्या 12251 बंगलूरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। दुर्घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए नई ट्रेन का बंदोबस्त किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ओडिशा के कटक जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। सुबह 11.54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में एसएमवीटी बंगलूरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसे में अब तक सात लोग घायल हुए हैं। ओडिशा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने बताया कि सात घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायल लोगों की अधिकतम संख्या 10 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मचारी बचाव अभियान में रेलवे की मदद कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हेल्पलाइन 8455885999 और 8991124238 शुरू कर दी गई हैं। फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें धौली एक्सप्रेस, नीलाचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस हैं।

ट्रेन के पटरी से उतरने पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, ‘हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। अब तक हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।’

उन्होंने कहा कि जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम, ईसीओआर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जांच के बाद हमें पटरी से उतरने का कारण पता चलेगा। हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है।

हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी है। सीएमओ असम ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |