Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव भारतीय सेना ने मणिपुर में सशस्त्र बलों के साथ मिलकर हथियारों की एक ...
भारतीय सेना ने मणिपुर में सशस्त्र बलों के साथ मिलकर हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की
एक्सक्लूसिव

भारतीय सेना ने मणिपुर में सशस्त्र बलों के साथ मिलकर हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की

Harshad Dewangan 30 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/नई दिल्ली। भारतीय सेना ने मणिपुर में सशस्त्र बलों के साथ मिलकर हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की है। हथियारों की यह खेप बीते कुछ दिनों में हुए अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त की गई। भारतीय सेना के मुताबिक जब्त किए गए हथियारों में एके 47 राइफल, ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस और कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं। भारतीय सेना और असम राइफल्स ने स्पीयर कोर के तहत 26 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच मणिपुर के कांगपोकपी, तेंगनौपाल, चंदेल, सेनापति, । इस दौरान मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के सहयोग से 29 हथियार, इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस (आईईडी), ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। 26 मार्च 2025 को कांगपोकपी जिले के एनपी खोलेन क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया और चार हथियार बरामद किए, जिनमें दो एके सीरीज के हथियार, एक कार्बाइन और एक 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), गोला-बारूद और युद्ध सामग्री शामिल हैं। 27 मार्च 2025 को तेंगनौपाल जिले के पारबुंग में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद सेना ने तेजी से कड़ी घेराबंदी की और इलाके को सैनेटाइज किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ताजा खुदाई हुई जमीन पाई गई, जिसे पत्थरों और पत्तों से ढंका गया था। डीप सर्च मेटल डिटेक्टर (डीएसएमडी) से जांच के बाद वहां धातु की उपस्थिति की पुष्टि हुई। खुदाई के दौरान तीन इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार (पॉम्पिस) और तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी) बरामद किए गए।   27 मार्च 2025 को चिंगडोंग लेइकाई, जिरिबाम जिले में असम राइफल्स, सीआरपीएफ और मणिपुर के स्थानीय बलों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया और तीन इंसास राइफल्स, दो 7.62 मिमी एसएलआर, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की। 28 मार्च 2025 को बिष्णुपुर जिले के नारनसैना क्षेत्र में सेना ने एक राइफल, एक कार्बाइन, दो स्नाइपर राइफल्स, दो पिस्टल, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी), ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की। इसी तरह, 29 मार्च को चंदेल जिले के 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 मोलनॉम क्षेत्र में सेना और असम राइफल्स ने तीन इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार और दो पिस्टल बरामद किए, जबकि सेनापति जिले में असम राइफल्स ने चांगोबंग से चार सिंगल बैरल बोल्ट एक्शन राइफल्स, एक पिस्टल और मैगजीन, 20 राउंड 7.62 मिमी गोला-बारूद, एक इम्प्रोवाइज्ड प्रक्षेपण यंत्र और तीन लाइव ग्रेनेड बरामद किए। बरामद किए गए सभी सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं। सुरक्षा बलों के इन समन्वित प्रयासों से मणिपुर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया गया है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |