अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायपुर ।। सीबीआई ने आज सुबह सुबह रेड मारकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में हड़कम्प मचा दिया है। सीबीआई ने आज सुबह सुबह रेड , ये रेड रायपुर और भिलाई के तीन अलग अलग जगहों पर जारी है।
इन सबके अलावा सौम्या चौरसिया सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के कुछ और अधिकारियों के घर भी छापेमारी की जानकारी मिल रही है, छतीसगढ़ राज्य के कई जिलों में चालीस के लगभग ठिकानों पर यह रेड कार्यवाही जारी है।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें अचानक पहुंची है, और घरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है, माना यह भी जा रहा है कि यह कार्यवाही महादेव बैटिंग एप्प के मामले में हों।
हम आपको यह भी बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर छापा मारा था, और यह छापा कथित रूप से शराब घोटाले को लेकर था।
यह भो बताया जा रहा है कि आरिफ शेख, अभिषेक पल्लव के अलावा एक अन्य आईपीएस के यहां भी छापा कार्यवाही चल रही है।