अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News//रायपुर। MAHADEV SATTA APP CBI RAID महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने आज रायपुर, भिलाई और दुर्ग सहित 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस रेड में कई बड़े अफसरों पर शिकंजा कसा गया, जिनमें 4 आईपीएस अधिकारी और 7 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
MAHADEV SATTA APP CBI RAID सूत्रों के अनुसार, जिन आईपीएस अधिकारियों के निवास पर छापे मारे गए हैं, उनमें आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल और अभिषेक पल्लव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी, संजय ध्रुव और टीआई गिरीश तिवारी के ठिकानों पर भी जांच एजेंसी ने दबिश दी है।
MAHADEV SATTA APP CBI RAID पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, और केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी के घरों पर भी सीबीआई की टीम जांच कर रही है।
MAHADEV SATTA APP CBI RAID इस हाई-प्रोफाइल रेड के बाद छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को महादेव सट्टा एप घोटाले में इन अधिकारियों की संलिप्तता के अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।