Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचलाःकॉन्स्टेबल-होमगा...
होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचलाःकॉन्स्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत, कंटीले तारों में जाकर फंसे शव
एक्सक्लूसिव

होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचलाःकॉन्स्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत, कंटीले तारों में जाकर फंसे शव

Harshad Dewangan 15 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/जीरकपुर (डॉली सिंह, विक्रम गौतम): चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर होली के लिए शुक्रवार सुबह लगाए गए नाके पर कार ने पुलिस कर्मचारियों और एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी, कि तीनों लोग सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों में गए और उनके शरीर के टुकड़े हो गए।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

मृतकों में कॉन्स्टेबल सुखदर्शन, होमगार्ड वॉलंटियर राजेश और एक व्यक्ति शामिल है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर खुद मौके पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर 31 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचलाः जीरकपुर में कॉन्स्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत, कंटीले तारों में जाकर फंसे शव

इसके साथ गाड़ी के अंदर बैठे तीन नाबालिगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़-जीरकपुर नाके पर कॉन्स्टेबल सुखदर्शन और वॉलंटियर राजेश ने चेकिंग के बलेनो गाड़ी रोकी हुई थी। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार पोलो कार आई। उसने बलेनो गाड़ी और नाके पर खड़े पुलिसवालों को टक्कर मार दी।इस दौरान कार ड्राइवर भी पुलिस के साथ खड़ा था, टक्कर में तीनों लोग कार की चपेट में आ गए। पुलिस ने सुरक्षा के लिए नाके पर कंटीले तार लगाए हुए थे। तीनों उछलकर तारों में फंस गए और उनके शरीर के टुकड़े हो गए। पुलिस कर्मचारियों के हाथ और पैर तक अलग हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी ड्राइवर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास CCTV कैमरे खंगाले शुरू किए। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा के रहने वाले गोविंद के रूप में हुई है। बताया गया है कि जब उसने तीनों को कुचला तो वह नशे में था। पुलिस ने उसका मेडिकल करवा दिया है। मृतक कॉन्स्टेबल सुखदर्शन की पत्नी रेनू भी चंडीगढ़ पुलिस में ही हैं। वह सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। वहीं होमगार्ड राजेश पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे। वह सेक्टर-31 में ही रहते थे। इससे पहले वह ट्रैफिक पुलिस में पोस्टेड थे।

वहीं मरने वाले तीसरे व्यक्ति की पहचान समर्थ दुआ के रूप में हुई है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में रहता था। वह नेशनल मोबाइल कंपनी में जॉब करता था।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |