Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव ट्रांसफार्मर पर चढ़ा व्यक्ति, डायल 112 की तत्परता से सुरक्षित बचाव
ट्रांसफार्मर पर चढ़ा व्यक्ति, डायल 112 की तत्परता से सुरक्षित बचाव
एक्सक्लूसिव

ट्रांसफार्मर पर चढ़ा व्यक्ति, डायल 112 की तत्परता से सुरक्षित बचाव

Harshad Dewangan 05 March 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


     Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/*5 मार्च, रायगढ़*। भूपदेवपुर क्षेत्र के चपले मार्ग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की सूचना पर डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। सुबह करीब 11 बजे डायल 112 को घटना की जानकारी मिलते ही आरक्षक सुरेश सिदार और पवन डनसेना मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद बिजली ऑपरेटर प्रेम यादव और दीपक पटेल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति अचानक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था, जिसे देखते हुए उन्होंने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और पुलिस को सूचना दी।

      मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वह व्यक्ति ट्रेन से उतरा और दौड़ते हुए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। उसकी हरकतों को देखकर उसकी मानसिक स्थिति असामान्य प्रतीत हो रही थी। डायल 112 टीम और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जब आरक्षक सुरेश सिदार ने उससे बातचीत की, तो उसने अपना नाम मनोहर लोहारा (52), निवासी दतिया, जिला गुमला, झारखंड बताया। बातचीत में मनोहर सामान्य लगा और उसने बताया कि वह ट्रेन से अपने घर जा रहा था, लेकिन चपले के पास ट्रेन रुकने पर नीचे उतरा और ट्रेन छूट गई।

                मनोहर ने यह भी बताया कि वह कई दिनों से भूखा था, जिस पर डायल 112 टीम ने उसे भोजन कराया और नए कपड़े उपलब्ध कराए। आरक्षक ने उसके परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वे उसे लेने रायगढ़ आने के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव द्वारा उसे घर तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराई गई। बाद में पत्थलगांव में मनोहर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

           डायल 112 स्टाफ और पुलिस की मानवीय पहल से न केवल एक अनहोनी टली बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया, जिससे समाज में पुलिस की संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय मिला।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |