अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़/शुक्रवार की दोपहर गजमार पहाड़ी से निकलकर एक जंगली सुअर रिहायशी इलाके में आ पहुंचा जहां डीएफओ बंगले के गेट में फंसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। कई घंटो की मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर 1 बजे उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब गजमार पहाड़ी से भटककर एक जंगली सुअर रिहायशी इलाके में आ पहुंचा। जंगलों में विचरण करने वाले खतरनाक जंगली सुअर को सड़क में दौड़ते देखकर जहां लोगों में भय का माहौल निर्मित हो गया वहीं लोग उसका वीडियो भी बनाते रहे। बताया जा रह है कि इस दौरान भागते समय जंगली सुअर का मुंह रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईल मंडावी के मुख्य गेट में फंस गया। इस दौरान निकलने के प्रयास में सुअर सुअर के मुंह में काफी चोट आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गेट से किसी तरह निकलकर यह जंगली सुअर टीवी टावर की ओर चला गया जहां सड़क किनारे खड़े वाहनों को गिराते हुए एक घर में घुस गया था। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह जंगली सुअर को खदेड़ा और फिर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंचकर कई घंटो की मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर उपचार करने के बाद उसे जंगल में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।