Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव धूल फांक रही करोड़ों की गाड़ियां, कांग्रेस विधायक ने सरकार से जवाब ...
धूल फांक रही करोड़ों की गाड़ियां, कांग्रेस विधायक ने सरकार से जवाब मांगा,विधानसभा के पटल पर आज एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के विधायक ने सरकार से जवाब मांगा है।
एक्सक्लूसिव

धूल फांक रही करोड़ों की गाड़ियां, कांग्रेस विधायक ने सरकार से जवाब मांगा,विधानसभा के पटल पर आज एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के विधायक ने सरकार से जवाब मांगा है।

Harshad Dewangan 28 February 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/ रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है और आज सदन में पीसीसी चीफ दीपक बैज की जासूसी किए जाने को लेकर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने दिनभर के लिए कांग्रेस सदन का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दंतेवाड़ा के दो पुलिसकर्मियों पर उनकी रेकी करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधानसभा के पटल पर आज एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के विधायक ने सरकार से जवाब मांगा है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

दरअसल बीते दिनों ये मामला सामने आया था कि डायल 112 के लिए खरीदी गई 400 बोलेरो खड़े-खड़े ही कबाड़ हो रही है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने सरकार से जवाब मांगा है। इंद्र साव ने सदन के पलट पर प्रश्न रखते हुए कहा कि क्या गृह विभाग द्वारा डायल 112 इंमरजेंसी के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर 400 बोलेरो खरीदी गई थी? यदि हां तो 400 बोलेरो गाड़ियों के लिए डायल 112 हेतु विभाग द्वारा इसके संचालन के लिए टेंडर जारी किया गया? यदि हां तो वाहनों के संचालन की अभी क्या स्थिति है और ये 400 बोलेरो वाहन अभी कहां हैं? 

विधायक इंद्र साव के इस सवाल के जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने लिखित जवाब पेश करते हुए बताया कि 29 दिसंबर 2023 को डायल 112 इमरजेंसी के लिए 32,91,51,305 रुपए खर्च कर 374 बोलेरो खरीदी गई थी। डायल 112 के द्वितीय चरण के लिए 12.06.2023 को टेंडर जारी किया था। उन्होंने बताया कि सभी गाड़ियां 3री वाहनी में सुरक्षित रखी गई है और योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए कंपनी की चयन प्रक्रिया जारी है।   अब सोचने वाली बात ये है कि 374 गाड़ियां जो 32,91,51,305 रुपए खर्च कर खरीदी गई है वो पिछले 14 महीने से धूल खा रही है। वहीं, एक बात और गौर करने वाली बात है कि डायल 11 जैसी संवेदनशील सेवा के लिए सरकार डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कंपनी का चयन नहीं कर पाई है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये गाड़ियां खड़े-खड़े ही कबाड़ जाएंगी? या सरकार योजना को लागू कर पाएगी।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |