अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेषण गृह से 3 नाबालिग फरार हो गए हैं। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी फरार नाबालिग अंबिकापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पलिस फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। यहां देर रात चकमा देकर सजा काट रहे तीन नाबालिग भाग निकले। घटना से बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है।