अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/जांजगीर के चांपा थाना के ऑक्सीजन गैस एजेंसी के पास राखड़ लोड हाइवा वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक युवक संतोष कर्ष और रमेंद्र बरेठ, सक्ती जिले के बाराद्वार के रहने वाले थे। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर, वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार, PIL कारखाना से राखड़ लोड कर हाइवा वाहन घठोली चौक की ओर जा रहा था और वाहन से राखड़ उड़ रही थी। तभी वाहन के पीछे-पीछे जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों की आंख में राखड़ पड़ी। इसी दौरान सामने से आ रहे राखड़ लोड हाइवा वाहन ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक युवक, सक्ती जिले के बाराद्वार के थे। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग यहां पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाईवा वाहन को जब्त किया गया है और चालक की तलाश जारी है। चांपा थाने में परिजनों के कथन के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।