Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म को डिसइंफेक्ट कर सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट क...
चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म को डिसइंफेक्ट कर सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट किया गया जारी,सर्विलांस जोन से हर 15 दिन में जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल.
एक्सक्लूसिव

चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म को डिसइंफेक्ट कर सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट किया गया जारी,सर्विलांस जोन से हर 15 दिन में जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल.

Harshad Dewangan 12 February 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad -bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़, 12 फरवरी 2025/ चक्रधर नगर शासकीय पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई और डिजइनफेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात पशु पालन विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।

            सैनिटाइजेशन प्रमाण-पत्र जारी होने के पश्चात सर्विलांस जोन (1 से 10 किमी) में स्थित पक्षियों एवं पक्षी उत्पाद अण्डों आदि की दुकानें खुल सकेंगी परंतु सर्विलांस जोन (1-10 कि.मी.) की सीमा के अंदर एवं बाहर भी किसी प्रकार के पक्षियों एवं पक्षी उत्पाद अण्डों आदि के परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कार्य योजना के अनुसार संक्रमित क्षेत्र (0-1 कि.मी.) में कम से कम 3 महीने तक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर डिसीज मुक्त घोषित होने तक पक्षियों के पालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

            सर्विलांस जोन (1-10 कि.मी.) में हर 15 दिन के अंतराल पर बर्ड फ्लू जांच हेतु नमुना लिया जायेगा। प्रत्येक 15 दिन में सर्विलांस जोन के 25 प्रतिशत ग्रामों से नमुने एकत्रित किया जायेगा। जिससे 04 पाक्षिक (प्रत्येक 15 दिन) में क्षेत्र के सम्पूर्ण ग्रामों का नमुना एकत्रीकरण पूर्ण हो जायेगा एवं चारों पक्षिकों के नमूने नेगेटिव आने के पश्चात सर्विलांस जोन को डिसीज मुक्त घोषित किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में कम से कम 03 माह का समय लगेगा। 

           उल्लेखनीय है कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र चक्रधरनगर रायगढ़ से भेजे गए सेम्पल की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्युरिटी एनिमल डिसिज भोपाल के द्वारा 31 जनवरी 2025 को बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि की थी। बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के पश्चात कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में एपीसेन्टर शासकीय पोल्ट्री फार्म, रायगढ़ के संक्रमित क्षेत्र में मुर्गी, चुजों के साथ अन्य पोल्ट्री उत्पाद को नष्ट करने का कार्य किया गया है। जिसके पश्चात भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कार्य योजना (संशोधित-2021) के अनुसार संक्रमित मामला पाए गए पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई और डिजइनफेक्शन का कार्य किया गया। यह प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात पशुपालन विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।

          इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक पशुपालन श्री डी डी  झरिया ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को चूने के उपयोग, 4 प्रतिशत फॉर्मेलिन और पोटेशियम परमैंगनेट के साथ फूमिगेशन और 2 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट के साथ स्प्रे द्वारा साफ, कीटाणुरहित और स्वच्छ किया गया है।शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में कलिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करके संक्रमित क्षेत्र के डिसइंफेक्शन एवं सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण किया गया।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |