Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. इस ऑपरेशन में दो ...
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए.
एक्सक्लूसिव

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए.

Azaad Bharat Desk 09 February 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

 Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए.’ उन्होंने बताया, ‘इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.’

यह मुठभेड़ बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक अन्य अभियान में आठ माओवादियों के मारे जाने के एक सप्ताह बाद हुई है. 31 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम जब माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी, तब मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें आठ माओवादी मारे गए थे.

सुरक्षा अभियान 2026 तक “नक्सलवाद को समाप्त करने” की केंद्र सरकार की प्रतिज्ञा के अनुरूप हैं, जिसे गृह मंत्री अमित शाह ने 6 जनवरी को दोहराया था. जब छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा आईईडी का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिए जाने से आठ जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों और एक चालक की जान चली गई थी.

यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ था. आईजी ने बताया कि दंतेवाड़ा के डीआरजी जवान संयुक्त अभियान के बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर लौट रहे थे. आईजी बस्तर ने बताया कि यह संयुक्त अभियान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर का था.

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस की इकाई डीआरजी पर माओवादियों का हमला पिछले दो सालों में सुरक्षाकर्मियों पर माओवादियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा हमला था. इससे पहले 26 अप्रैल, 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले में शामिल वाहन को माओवादियों द्वारा उड़ा दिए जाने के बाद दस पुलिस कर्मियों और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |