Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार...
नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी
एक्सक्लूसिव

नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Harshad Dewangan 20 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News/रायगढ़, 20 जनवरी 2025/ नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को अपराह्न में निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस-वार्ता लेकर रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगरीय निकाय के लिए मतदान एक चरण में 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा। परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को होगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। रायगढ़ जिला अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड रायगढ़ व पुसौर के पंचायत, द्वितीय चरण में खरसिया, धरमजयगढ़ और तृतीय चरण में तमनार, लैलूंगा एवं घरघोड़ा के पंचायतों में मतदान किया जाएगा।

            जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय हेतु निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 22 जनवरी 2025 से ही नाम निर्देशन प्राप्त करना शुरू हो जाएगा। 28 जनवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी 2025 को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 है। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 31 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को मतदान किया जाएगा। मतगणना व निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को की जाएगी।

            वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। इसमें तीनों चरणों के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी 2025 को किया जाएगा। तीनों चरणों के लिए 27 जनवरी 2025 से ही नाम निर्देशन प्राप्त करना शुरू हो जाएगा। तीनों चरणों के लिए 3 फरवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। तीनों चरणों में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 फरवरी 2025 को की जाएगी। तीनों चरणों के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2025 है, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी 2025 को ही किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 17 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 18 फरवरी 2025 को की जाएगी। द्वितीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 21 फरवरी 2025 को की जाएगी। तृतीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 23 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 24 फरवरी 2025 को की जाएगी।

              त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 19 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 20 फरवरी 2025 को होगी। वहीं द्वितीय चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 22 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 23 फरवरी 2025 को होगी। तृतीय चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 25 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 25 फरवरी 2025 को होगी।

               नगर पालिका व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। जिसके तहत जिले के नगरीय निकाय हेतु कुल 141 वार्डो में अंतिम निर्वाचकों की कुल संख्या 01 लाख 95 हजार 371 मतदाता है। जिसमें पुरूष-97 हजार 655, महिला-97 हजार 686 एवं 20-अन्य मतदाता शामिल है। जिसमें नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत सभी 48 वार्ड में कुल मतदाता-01 लाख 40 हजार 884 है, जिसमें पुरूष 70 हजार 399, महिला-70 हजार 468 एवं अन्य-17 शामिल है। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया अंतर्गत सभी 18 वार्ड में कुल मतदाता-15 हजार 608 है, जिसमें पुरूष-7 हजार 742, महिला-7 हजार 866 है। नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता-4 हजार 207 है, जिसमें पुरूष-2 हजार 38 एवं महिला-2 हजार 169 है। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में  कुल मतदाता 9 हजार 640 है, जिसमें पुरूष-5 हजार 353, महिला-4 हजार 284 एवं 3 अन्य शामिल है। नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 7 हजार 136 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 441, महिला-3 हजार 695 है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत सभी 15 वार्ड में  कुल मतदाता 11 हजार 536 है, जिसमें पुरूष-5 हजार 615, महिला-5 हजार 921 है। नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में  कुल मतदाता 6 हजार 360 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 77 एवं महिला 3 हजार 283 है।

             त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात 550 ग्राम पंचायतों में 6 लाख 75 हजार 505 मतदाता शामिल है। जिसमें पुरूष-3 लाख 31 हजार 996, महिला-3 लाख 43 हजार 505 एवं 4-अन्य मतदाता शामिल है। जिसमें जनपद पंचायत रायगढ़ के 84 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 01 हजार 287 है, जिसमें पुरूष-50 हजार 168, महिला-51 हजार 119 है। जनपद पुसौर के 89 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 7 हजार 50 है, जिसमें पुरूष-53 हजार 473, महिला-53 हजार 577 है। जनपद पंचायत खरसिया के 81 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता 01 लाख 2 हजार 558 है, जिसमें पुरूष-50 हजार 368, महिला-52 हजार 189 एवं 01 अन्य मतदाता है। जनपद पंचायत तमनार के 61 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-70 हजार 725 मतदाता है, जिसमें पुरूष-34 हजार 779, महिला-35 हजार 946 है। जनपद पंचायत लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-93 हजार 889 है, जिसमें पुरूष-46 हजार 120, महिला-47 हजार 769 है। जनपद पंचायत घरघोड़ा के 42 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-53 हजार 301 है, जिसमें पुरूष-25 हजार 662, महिला-27 हजार 639 है। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के 118 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 46 हजार 695 है, जिसमें पुरूष-71 हजार 426, महिला-75 हजार 266 तथा 3 अन्य मतदाता शामिल है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |