Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव रायगढ़:धान खरीदी अनियमितता पर बड़ी कार्यवाही, तमनार खरीदी केंद्...
रायगढ़:धान खरीदी अनियमितता पर बड़ी  कार्यवाही,  तमनार खरीदी   केंद्र के भौतिक सत्यापन में मिली गंभीर अनियमितता.
एक्सक्लूसिव

रायगढ़:धान खरीदी अनियमितता पर बड़ी कार्यवाही, तमनार खरीदी केंद्र के भौतिक सत्यापन में मिली गंभीर अनियमितता.

Azaad Bharat Desk 17 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

Azaad-bharat News/मुख्य बिन्दु.

*इस वित्तीय अनियमितता से समिति के कृषक सदस्यों के संचित शेयर को 80.95 लाख का पहुंचाया नुकसान*
*दोषी कर्मचारियों पर की जा रही एफआईआर* 
*खरीदी केंद्र में दूसरे कर्मचारी किए गए तैनात, खरीदी नही होगी प्रभावित*

रायगढ़, 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन संयुक्त जांच दल द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत रायगढ़ जिले के विकासखण्ड तमनार अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, तमनार के धान खरीदी केन्द्र तमनार के भौतिक सत्यापन में वहां गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच के दौरान 6529 बोरी (2611.60 क्विंटल) धान मौके पर कम पाया गया एवं ऑनलाईन में उपलब्ध बारदानों के विरूद्ध 4054 नये बारदानें अधिक तथा 5980 पुराने बारदानें कम पाया गया। धान एवं बारदाना में अनियमितता करने पर कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही करते हुए दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है तथा FIR की कार्यवाही भी की जा रही है।

      उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायगढ़ ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र तमनार का भौतिक सत्यापन 15 जनवरी 2025 को संयुक्त टीम द्वारा किया गया।  जिसमें धान स्टॉक 6529 बोरी (2611.60 किंवटल) की कमी पाई गई। ऑनलाईन में उपलब्ध बारदानों के विरूद्ध 4054 नये बारदानें अधिक पाया गया। 5980 पुराने बारदानें कम पाया गया।

    शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुँचाने के इस मामले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार 04 कर्मचारियों- सहायक समिति प्रबंधक श्री निलाद्री पटनायक, कम्प्यूटर आपरेटर श्रीमती मधुबाला पटनायक, फड़ प्रभारी श्री भरतलाल राठिया और बारदाना प्रभारी श्री शिवशंकर भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण पर्यवेक्षक अपेक्स बैंक द्वारा किया जाता है। वस्तु स्थिति का सही पर्यवेक्षण नहीं किये जाने के कारण पर्यवेक्षक, अपेक्स बैंक परिक्षेत्र तमनार के श्री सुरेन्द्र साव को हटा दिया गया है। 

*वित्तीय अनियमितता कर समिति के कृषक सदस्यों के संचित शेयर को पहुंचाया नुकसान*

भौतिक सत्यापन के दौरान कम पाए गए 2 हजार 611.60 क्विंटल धान जिसकी भुगतान राशि 80 लाख 95 हजार 960 रूपये होता है। जो आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार के कार्यक्षेत्र अंतर्गत शामिल समस्त 1396 कृषक सदस्यों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हितों को प्रभावित करेगा। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार वस्तुतः किसानों के शेयर से बनाई गई समिति है, इसमें अनियमितता किये जाने पर 1396 किसानों के संचित शेयर से 80 लाख 95 हजार 960 रुपए की हानि पहुचायी गयी है। इस गंभीर वित्तीय अपराध के लिए सहायक समिति प्रबंधक श्री निलाद्री पटनायक, कम्प्यूटर आपरेटर श्रीमती मधुबाला पटनायक, फड़ प्रभारी श्री भरतलाल राठिया एवं बारदाना प्रभारी श्री शिवशंकर भगत को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। समय पर संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने पर वैधानिक / FIR की भी कार्यवाही की जावेगी। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार के प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा सहायक समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर आपरेटर एवं धान खरीदी फड़ प्रभारी की व्यवस्था कर ली गई है, जिससे धान खरीदी कार्य प्रभावित नहीं होगी।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |