अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़ –जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीभवना शासकीय प्राथमिक शाला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब इनोवा कार ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से सभी घायल ग्राम बनसिया के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वे घायल व्यक्तियों को उचित इलाज दिलाने की मांग कर रहे थे और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंची जिसमें तहसीलदार, डीएसपी अभिनव उपाध्याय, जूटमिल पुलिस टीम और पूर्व पार्षद राघवन सिंह चक्काजाम कर रहें लोगों को समझाइश देते नजर आए
अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घायल व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद चक्काजाम खोलवाया गया। हालांकि, चक्काजाम खुलवाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर बने रहे। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।