Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में हत्या की हुई वारद...
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में हत्या की  हुई  वारदात ।
एक्सक्लूसिव

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में हत्या की हुई वारदात ।

Harshad Dewangan 15 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में हत्या की वारदात हुई। सोमवार शाम युवकों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो सामने आया है। इसमें युवकों का झुंड करण यादव नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला करते दिख रहा है। इसी दौरान भीड़ में बदमाश युवकों ने चाकू निकालकर युवक को चाकू मार दिया। इसमें घायल युवक की बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।  हालांकि, इस हत्याकांड में शामिल नाबालिग सहित 4 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या की वजह के बारे में कहा जा रहा है कि युवक ने परिवार की महिला से छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। दरअसल, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इमसें मुंगेली, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदा बाजार सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ग्राम किरना निवासी करण यादव भी अपने दोस्तों के साथ 13 जनवरी को गया था। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 इस दौरान 13 जनवरी की शाम कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवकों की भीड़ में किसी युवक ने करण पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। घटना के बाद बिलासपुर से मदकू द्वीप पहुंचे मृतक युवक के जीजा सुरेंद्र यादव ने कहा कि झड़प के कुछ वीडियो मेरे पास है। उनका साला करण यादव अपने परिवार और दोस्तों के साथ मदकू द्वीप मेला घूमने गया हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने विवाद में करण की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या करने वाले कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं है। सुरेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले करण की शादी हुई थी। 

गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, युवक ने तोड़ा दम मेला स्थल पर मौजूद लोगों ने सरगांव पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया। युवक की नाजुक हालत को देखकर उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वीडियो के आधार पर जांच नहीं, दो गिरफ्तार सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि इस मामले में नांदघाट क्षेत्र के मुर्रा निवासी भूपेंद्र वर्मा और एक 16 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस जांच नहीं कर रही है। वीडियो में यह पता नहीं चल रहा है कि कौन किसे मार रहा है। जांच के दौरान पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेले में पुलिस की सुरक्षा पर सवाल मदकू द्वीप के मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई थी। जिसके चलते मेले में शराबी युवक हंगामा कर विवाद कर रहे थे। इसी दौरान महिला से छेड़छाड़ करने के विरोध में यह विवाद हुआ। हालांकि, थाना प्रभारी ने कहा कि मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |