Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Breking News/सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट में कार्यालयों की हुई जांच, ...
Breking News/सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट में कार्यालयों की हुई जांच, 8 अधिकारी और 48 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सबको कारण बताओ नोटिस जारी
एक्सक्लूसिव

Breking News/सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट में कार्यालयों की हुई जांच, 8 अधिकारी और 48 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सबको कारण बताओ नोटिस जारी

Harshad Dewangan 15 January 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़//रायगढ़, 15 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में पहुंचने के संबंध में हिदायत दी हुई है। कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर  समय पर लोग कार्यालय पहुंच रहे या नहीं इसकी आज औचक जांच की गई।

           कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज प्रातः 10 बजे प्रतिदिन होने वाले राष्ट्रगान में शामिल हुए। जिसके पश्चात उन्होंने प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री शशिकांत कुर्रे और श्री समीर बड़ा के संयुक्त दल को जिला कार्यालय के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी की जांच की गई। इसमें 8 विभाग प्रमुख और 48 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इन सभी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। तय समय पर नहीं पहुंचने वालों का एक दिन सीएल अवकाश के रूप में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि आगे देर से पहुंचने पर कार्यवाही  सख्त होगी।

         कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित समय से कार्यालयों का संचालन शुरू हो जाए। सभी  समय पर अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित हों। इससे अपना काम लेकर ऑफिस आने वाले लोगों के समस्या समाधान के लिए अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कलेक्ट्रेट के साथ जिला मुख्यालय के अन्य सभी कार्यालयों में भी सबकी समय पर उपस्थिति हो। खासकर मैदानी इलाके और एसडीएम व तहसील कार्यालय, नगरीय निकायों के कार्यालयों में   कार्यालयीन स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने जैसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए। 


*ये मिले अनुपस्थित*

कार्यालयों की जांच में जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी सुश्री राबिया खान, उपायुक्त सहकारिता श्री सी एस जायसवाल, उप संचालक खनिज श्री राजेश मालवे, सहायक श्रमायुक्त श्री घनश्याम पाणिग्रही, प्रभारी सहायक आयुक्त ट्राइबल सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलको और अधीक्षक भू अभिलेख श्री शिव कुमार पटेल कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त आदिवासी विकास विभाग के 12,  उपायुक्त सहकारिता विभाग के 9, श्रम विभाग के 6, भू अभिलेख शाखा के 5, खनिज शाखा के 5, आबकारी विभाग के 4, खाद्य शाखा के 2, डीएमफ शाखा के 2 तथा अंत्यव्यवसायी, जनसंपर्क और जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के 1-1 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |